Archive Notice: This article was originally published on 17 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

वसुंधरा राजे जयपुर से चूरू जाते समय साँवली बाईपास पर होटल गोल्डन पैलेस में रूकी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ भी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता ईश्वरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री नन्दकिशोर सैनी, अनिता शर्मा, बलवन्तसिंह चिराना, महेन्द्र विक्रमसिंह राठौड़, गिरीश प्रधान, अशोक चौधरी, महेन्द्र जोशी, प्रकाश दाधीच, अनिल डोकवाल, महावीर सैनी, महेश खोखर, जितेन्द्र माथुर, प्रियदर्शन कौशिक, राजकपूर माथुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...