Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विधानसभा आम चुनाव 2018 के चुनाव में सीकर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के सात और एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि सीकर, धोद, नीमकाथाना, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए है, जबकि खण्डेला से निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए है जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीकर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक ने भाजपा के रतन लाल जलधारी को 15 हजार 180 मतों से हराया है। नीमकाथाना से कांगे्रस के सुरेश मोदी ने भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर को 12 हजार 615 मतों से हराया है। श्रीमाधोपुर से कांग्रेस के दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा के झाबरसिंह खर्रा को 11 हजार 810 मतों से हराया है। इसी प्रकार दांतारामगढ़ से कांग्रेस के वीरेन्द्र सिंह ने भाजपा के हरिश चन्द कुमावत को 920 मतों से हराया है। धोद से कांग्रेस के परसराम मोरदिया ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (माक्र्ससिस्ट) के पेमाराम को 14 हजार 53 मतों से हराया है। लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस के गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा के दिनेश जोशी को 22 हजार 52 मतों से हराया तथा फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस के हाकम अली खां ने भाजपा की सुनिता कुमारी को 860 मतों से हराया है। उन्होंने बताया कि खण्डेला से निर्दलीय प्रत्याशी महादेव सिंह खण्डेला ने कांग्रेस के सुभाष मील को 4 हजार 348 मतों से पाराजित किया हैं।
