Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कल गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान सीकर में सुबह 11:00 बजे सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान के सचिव ओ पी सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संस्थान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें सावित्रीबाई फुले महिला महाविद्यालय एवं सावित्रीबाई फुले महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा एकल गायन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, विचित्र वेशभूषा आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रही छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर पुरस्कृत किया जाएगा।
