Archive Notice: This article was originally published on 4 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीकर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरूआत ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस नामदार ने फतवा जारी किया है कि मोदी को सभा का संबोधन भारत माता की जय कहकर नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी ने राहुल पर बरसते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, वो होते कौन हैं मेरे मुंह से भारत माता का जयकारा छीनने वाले। पीएम मोदी ने राहुल को कहा कि आप व्यक्तिगत रूप से जो भी हों पर अभी एक पार्टी के मुखिया के पद पर आसीन हैं। आप अपनी हल्की बातों से सालों पुरानी पार्टी कांग्रेस की इज्जत इस तरह से तार-तार न करें। उन्होंने कहा कि इस नामदार के मन में ऐसी बात आती ही क्यों है। दरअसल कुछ दिनों पहले कांग्रेस का एक वीडियो आया था जिसमें कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के भारत माता की जय बोलने पर उसे रोक कर कहा गया कि वो सोनिया की जय बोलें। इस कांगेस का चरित्र ही यही है।
पीएम मोदी ने कहा कि सीकर यानी शौर्य, सौन्दर्य, शिक्षा और संस्कार। मुझे यहां आकर इस धरती पर बहुत गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह शूरवीरों की धरती है। लेकिन कांग्रेस आए दिन सेना का अपमान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने बेटियों की जिंदगी बचा ली। मै वसुंधरा को बधाई देता हूं कि उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया कि बलात्कारियों को कम समय में सजा का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि सोने का चम्मच लेकर जो पैदा हुए हैं, उन्हें ये कहा पता होगा कि खेत में नंगे पैर चलने पर दर्द होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नामदारों ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी तब कर्ज था छह लाख करोड़ रुपये लेकिन माफ किया सिर्फ 58 हजार करोड़ रुपये। उन्होंने कहा कि इसमें जब सीएजी ने जांच की तो सामने आया कि 35 लाख किसान जिन्हें रुपये मिले, उनके पास कोई कर्ज नहीं था। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में 10 बार भारत माता भारत माता की जय के नारे लगवाए। मोदी ने शेखावाटी धरा को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया है मैं जनता के लिए जीता हूं उन्होंने कहा कि नामदार को मूंग और मसूर का कलर कौन सा होता है पता ही नहीं खेत में जब पैरों में कांटा छुपा तो लगता है कि किसान का दर्द क्या होता है। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से देश को सम्मान मिला है। आपके एक वोट से वन रैंक वन पेंशन मिला है, दुष्कर्म योग के लिए फांसी का कानून बनाया है। 7 तारीख को पहले मतदान फिर जलपान करें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...