Archive Notice: This article was originally published on 13 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रात को भागे लड़का लड़की

मिली जानकारी के अनुसार लड़की मौसी के घर रह रही थी उसी दौरान उसका युवक से मेल-मिलाप हुआ। इस बात का पता घरवालों को चल गया। उनके घर पर युवती और उसके माता-पिता के बीच लव मैरिज को कुछ कहासुनी भी हुई।

आखिर पिता ने युवक के परिवार वालों से बात करने को भी राजी हो गए थे। परिजनों के अनुसार, युवती को विश्वास नहीं था कि घरवाले उसकी शादी करवाएंगे। अगले दिन उसका पिता कहीं बाहर चला गया और उस दिन रात को घर नहीं आया।

ऐसे में युवती रात्रि को सामान लेकर घर से निकल गई और प्रेमी युवक से लव मैरिज कर ली। वहीँ युवती ने अपने ही पिता और चाचा सहित परिवार के 5 सदस्यों पर जान से खतरा होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट की खारिज

जानकारी के लिए बता दे कि घर वालों को पता लगते ही अगले दिन थाने में पहुंचे लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ऐलनाबाद थाने में दी हुई थी। अब पुलिस ने उसे भी खारिज कर दिया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...