Archive Notice: This article was originally published on 18 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan ACB action : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में खाकी एक बाद दागदार हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रंगें हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट उदयपुर को दिनांक 09.05.2026 को शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की एक युवती से साधारण नोकझोंक के मामले में थाना प्रतापनगर के सुनील विश्नोई एएसआई, शंकरलाल कांस्टेबल और बनवारी लाल कांस्टेबल द्वारा परिवादी को थाने पर बुलाकर युवती द्वारा छेड़छाड़ और बलात्कार की रिपोर्ट देना बताते हुए प्रकरण दर्ज नहीं करने और दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के नाम पर 3 लाख रुपयों की मांग की जा रही है.

1,30,000 रुपयों में सौदा तय हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की परिवादी द्वारा हाथाजोड़ी करने पर अंतिम रूप से 1,30,000 रुपयों की मांग तय की गई है.

उक्त शिकायत का ब्यूरो चौकी, उदयपुर की टीम द्वारा सत्यापन करवाया गया तो सुनील विश्नोई, एएसआई द्वारा सत्यापन के दौरान 25,000 रुपये नकद प्राप्त किए गए और 5,000 रुपये की मांग कम करते हुए. शेष 1,00,000 रुपये का शीघ्र इंतजाम कर उपलब्ध करवाये जाने के लिए कहा गया. ACB action

1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस पर डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए आज अनन्त कुमार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट उदयपुर द्वारा ब्यूरो चौकी, उदयपुर की टीम के साथ ट्रेप कार्रवाई करते हुए ऑर्बिट रिसोर्ट, न्यू भूपालपुरा, उदयपुर की कार पार्किंग से सुनील विश्नोई एएसआई, थाना प्रतापनगर, उदयपुर को परिवादी से 1,00,000 रुपयों की रिश्वत की राशि ग्रहण करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. ACB action

रिहायसी मकानों पर छापेमारी

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के निर्देशन में गिरफ्तारशुदा आरोपी सुनील विश्नोई एएसआई, थाना प्रतापनगर, उदयपुर से विस्तृत पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है. साथ ही सुनील विश्नोई, एएसआई, थाना प्रतापनगर, उदयपुर के रिहायशी मकान की गहन तलाशी ली जा रही है.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...