Archive Notice: This article was originally published on 8 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में देर रात से कई जिलों में ताबडतोड बारिश का दौर जारी है। बता दे कि सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में रातभर से बारिश जारी है। जिससे फसलों को काफी नुकशान पहुंचा है।

वहीँ यमुनानगर में सुबह भारी बारिश हुई। गुरुग्राम में रात भर बारिश होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (आईएमडी) ने आज जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई।

मंगलवार को हिसार, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल में रुक-रुक कर बारिश हुई। रात में रेवाड़ी में भी बारिश हुई।

कल खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है। 9 अप्रैल से मौसम पूरी तरह से शुष्क होने लगेगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अगले 1-2 दिनों के लिए सिंचाई, कटाई और खेतों में छिड़काव जैसे कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

तापमान में बड़ी गिरावट

आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि हुई है। औसत वृद्धि लगभग 2.6 डिग्री सेल्सियस थी, जिससे रातें पहले की तुलना में थोड़ी ठंडी हो गईं।

हालांकि, तापमान सामान्य रहने की संभावना है। सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में यह 17 से 20 डिग्री के बीच रहा।

गुरुग्राम, हिसार और करनाल जैसे जिलों में रात का तापमान भी सामान्य के करीब रहा।

बारिश से दिन के तापमान में गिरावट हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

दिन का अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

अधिकतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान पलवल में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यह कई जिलों में 25-28 डिग्री के बीच रहा।

रोहतक, हिसार और करनाल में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...