Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मंडी में व्यापारियों से जन सम्पर्क करते सुभाष पुनियां सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] काफी मशक्कत के बाद आखिरकार रविवार देर रात भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सुची जारी कर दी। सूरजगढ़ विधानसभा से प्रधान सुभाष पुनिया को टिकट मिलने पर कस्बे के लोगों ने जोरदार खुशी मनाई रविवार रात भर मंडी स्थित पुनियां के निवास पर समर्थकों ने आतिशबाजी की। सोमवार दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद सुभाष पुनियां ने मंडी में जन सम्पर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, जिला पार्षद सोमवीर लांबा, बेरला सरपंच वीर सिंह खरडिय़ा, युवा मोर्चा महामंत्री संजय गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन तुलस्यान, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, युवा मोर्चा संदीप शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान बलवान सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता व कस्बे के लोग मौजूद थे।
