Archive Notice: This article was originally published on 8 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

आस पास मौजूद लोगों के अनुसार ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए कुछ लोग युवती को जबरन खींचते हुए गाड़ी में डालकर तेज रफ्तार में फरार हो गए. घटना के वक्त मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों लड़की को बचाने कि खूब कोशिश कि लेकिन गाडी में सवार लोगों ने कुछ नहीं देखा और तेज रफ़्तार से रफ्फूचक्कर हो गए।

यहाँ समझिये पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि पीड़िता एसपी ऑफिस में सुरक्षा की मांग को लेकर शपथ पत्र देने पहुंची थी. युवती को अपने जीवन को खतरा महसूस हो रहा था और इसी कारण वह पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाने आई थी लेकिन एसपी ऑफिस के बाहर ही उसके साथ यह वारदात हो गई.

प्रेमी के साथ रह रही थी लिव-इन में

जानकारी के लिए बता दे कि मामले में युवती के ससुराल पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि युवती अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी. आरोप है कि युवती के पीहर पक्ष को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी वजह से उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं.

जबरन गाड़ी में ले गए लोग
ससुराल पक्ष का दावा है कि जिस ब्लैक स्कॉर्पियो में युवती को जबरन ले जाया गया, उसमें पीहर पक्ष के लोग ही सवार थे. बताया गया कि जैसे ही युवती एसपी ऑफिस पहुंची, उसी दौरान उसके परिजन वहां आ गए और जबरन उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के पास इस तरह की वारदात से आम लोगों में दहशत का माहौल है.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...