Archive Notice: This article was originally published on 21 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एड. अशोक कुमार पारीक सहित सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। संघ की बैठक में संरक्षक मण्डल के सदस्य एड. निरंजन सोनी, फूसाराम चौधरी, रामसिंह, कुम्भाराम आर्य, सूर्यप्रकाश स्वामी, श्यामनारायण राठी ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष एड. अशोक कुमार पारीक, उपाध्यक्ष पद पर एड. अमरसिंह राठौड़, सचिव ओमप्रकाश घोटिया, सहसचिव एड. असलम खान, कोषाध्यक्ष एड. ओमप्रकाश शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष एड. राहुल देव शर्मा के नाम प्रस्तावित किए। जिसका सभी सदस्यों ने एक स्वर में अनुमोदन किया। निर्वाचन अधिकारी एड. श्यामसुन्दर खण्डेलवाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एड. मनीष दाधीच ने सर्वसम्मति से निर्वाचन होने पर सभी पदाधिकारियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष एड. हरिशचन्द्र पारीक, विनोद शर्मा, विनोद सोनी, बुद्धिप्रकाश प्रजापत, महेन्द्र गुलेरिया, बसन्त चोटिया, सन्तोष कुमार प्रजापत, मो. दयान, मो. सलीम खान मोयल, मोहनलाल बिस्सू, सुरेश शर्मा, सन्तोष सोनी, बसन्ती खेतान, नरेश सोनी, रमेश गुलेरिया सहित अनेक अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...