Archive Notice: This article was originally published on 22 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Summer School Holiday 25 may 2026 : हरियाणा के स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी में राहत मिलने जा रही है। बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में स्कूली शिक्षा और अनुशासन को लेकर कई बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज इस इस बैठक में स्कूली बच्चों को राहत मिली है।

इस बार हरियाणा के स्कूलों में समय से पहले अवकाश मिलने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री के साथ, राज्य के शिक्षा मंत्री भी बैठक में उपस्थित थे, जहाँ छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और उनके समग्र विकास के लिए नए दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं।

हरियाणा के स्कूलों में कब होगी स्कूलों में छुट्टियां

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।

बच्चों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत देने के लिए यह आदेश राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

शिक्षक कक्षा में फ़ोन नहीं कर पायेंगें उपयोग

कक्षा में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने और छात्रों का ध्यान केंद्रित रखने के लिए लिया गया एक प्रमुख प्रशासनिक निर्णय है।

नए निर्देशों के अनुसार, सरकारी स्कूलों का कोई भी शिक्षक अब कक्षा के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेगा।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल का उपयोग छात्रों का ध्यान भटकाता है और शिक्षण की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। शिक्षकों को केवल छात्रों को पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...