Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सूरजगढ़ की और से कस्बे के थाना परिसर स्थित शहीद चंद्रभान स्मारक पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। गुरूवार सांय सांसद संतोष अहलावत, भाजपा नेता सुरेन्द्र अहलावत, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, तन्मय अहलावत, नगर मंडल महामंत्री संतोष कुमावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, पार्षद राकेश नांदवाला, राजेन्द्र सौंकरिया, रूक्मानंद सैनी, ओबीसी मार्चा के उम्मेद प्रजापत, बलबीर प्रजापत, मनोज शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद प्रतिमा पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।
