Archive Notice: This article was originally published on 29 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] नगरपालिका पार्षद कीर्ति वर्मा का अध्यापक पद पर चयन होने से कस्बे के वार्ड 14 की सीट खाली हो गई है। कीर्ति वर्मा वार्ड 14 से भाजपा की नगर पालिका पार्षद थी। पार्षद कीर्ति वर्मा का थर्ड ग्रेड टीचर में चयन होनें के बाद उन्होनें एसडीएम सुमन चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद कीर्ति वर्मा पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा की बेटी है। कीर्ति वर्मा के इस्तीफे के बाद वार्ड 14 में होने वाले उप चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है दोनों ही पार्टियां अपने अपने समीकरण बैठाने में जुट गई हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...