Archive Notice: This article was originally published on 28 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजकरण भडिया ने की वहीं अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद महावीर सैनी, नगर पालिका वाइस चेयरमैन राज कुमार गोदारा, संगठन महामंत्री एवं पूर्व सरपंच पौरुष मेचु, महासचिव अरविंद ओला, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नगर सेवादल अध्यक्ष बाबूलाल चेतीवाल, राम सिंह राजपूत, जयपाल किढवाना थे। कटारिया भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से पूर्व विधायक श्रवण कुमार को लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए आह्वान किया साथ ही 13 जनवरी को रघुनाथपुरा गांव के खेल मैदान में सूरजगढ़ व पिलानी विधानसभा की ओर से पूर्व विधायक श्रवण कुमार के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम व आयोजित किसान सभा में आने के लिए आह्वान किया गया वही निर्णय लिया कि विधानसभा से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को पत्र भेजेंगे इस अभियान को आगे चलाते हुए कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता से संपर्क करेंगे। बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉक्टर सुखबीर, राजेंद्र हलवान, दिनेश खरडिय़ा, दिलीप मेघवाल, पार्षद संजय चौधरी, पार्षद राजेंद्र नायक, पार्षद योगेश सोनी, पार्षद अंजनी कटारिया, पार्षद पूनम कटारिया सहित सेंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...