Archive Notice: This article was originally published on 12 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] नव निर्वाचित भाजपा विधायक सुभाष पुनियां चुनाव जीतते ही सबसे पहले पहुंचे अपने मतदाताओं के बीच। बुधवार सुबह से ही पुनियां को जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने विधायक को गले लगाकर बधाई दी वहीं विधायक पुनियां ने अपने समर्थकों का आभार जताया। उन्होनें इसे अपने मतदाताओं की जीत बताते हुए इसे जनता का आशिर्वाद बताया। दोपहर बाद सूरजगढ़ से धन्यवाद यात्रा की शुरूआत करते हुए चौराड़ी, बडबर, बुहाना, भिर्र, पचेरी, डुमौली, मुरादपुर, सिंघाना पहुंचकर मतदाताओं का आभार जताया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...