Archive Notice: This article was originally published on 25 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यकर्ता सूरजगढ़ [ कृष्ण कुमार गाँधी ]पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे याद किया। मंगलवार सुबह मंडी स्थित विधायक निवास पर भाजपा यूवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अटल जी द्वारा देश के विकास में योगदान पर चर्चा हुई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोमवीर लांबा, भाजयूमों जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, जिला महामंत्री संजय गोयल, जिला मंत्री भरत बोहरा, बलवान सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चरण सिंह, बुहाना मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, पचेरी मंडल अध्यक्ष नन्दलाल योगी, संदीप शर्मा, रोहिताश्व पुनियां सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका चौक में भाजपा नेता सुरेन्द्र अहलावत के नेतृत्व में नगरमंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, सुरेन्द्र सिंह तंवर, संतोष कुमावत, उम्मेद कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...