Archive Notice: This article was originally published on 14 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बुहाना  [सुरेंद्र डैला ] सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बनेश्वरी आर्य ने चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व बनेश्वरी आर्य ने अपने समर्थकों के साथ सभा का आयोजन किया। सभा के बाद समर्थकों के साथ रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। बनेश्वरी आर्य ने बताया कि गरीब मजदूर, किसान, महिला एवं युवा के स्वाभिमान और सम्मान की सुरक्षा के मकसद को लेकर नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश सचिव संपत मूवी पूर्व सरपंच समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...