Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
2014 में हुई थी शादी
उपलब्ध जानकारी के अनुसार पायलट की पहचान विंग कमांडर नमांश स्याल के रूप में हुई है जिनकी उम्र 35 साल के आसपास थी। शाहिद पायलट के चाचा जोगिंदर नाथ ने कहा कि मुझे दोपहर लगभग 3:00 बजे मेरे भाई का फोन आया था। उन्होंने इस दौरान इस बात की जानकारी दी ।
2014 में उनकी शादी हुई थी।नमांश स्याल को जल्द प्रमोशन मिलने वाला था। वह 34 साल के थे और बेहद विनम्र स्वभाव के थे। उनके जाने से पूरा गांव काफी ज्यादा दुखी है।
दुर्घटना के वीडियो फुटेज में विमान को अचानक ऊंचाई से गिरते हुए देखा गया और फिर विमान आज का गोला बन गया। दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुंआ छा गया जब यह घटना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
कांगड़ा में होगा अंतिम संस्कार
नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव में किया जाएगा। विंग कमांडर के अचानक जाने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
पत्नी भी है एयरफोर्स में अधिकारी
भारतीय वायु सेना ने इस दुर्घटना पर काफी दुख व्यक्त किया है। आपको बता दे की नमांश स्याल का पूरा परिवार एयर फोर्स से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी अफसाना भी एयर फोर्स में पायलट है जबकि उनके पिता जगन्नाथ सायल भारतीय जल सेना से रिटायर्ड है। दंपति की एक 5 साल की बेटी भी है।
