Archive Notice: This article was originally published on 28 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जैसलमेर का कुल छेत्रफल

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि राजस्थान के जैसलमेर का कुल क्षेत्रफल करीब 38,401 वर्ग किलोमीटर है. इसी कारण इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला कहा जाता है. इसका आकार इतना विशाल है कि इसमें भारत के कई छोटे राज्य आसानी से समा सकते हैं. क्षेत्रफल की यह विशालता जैसलमेर को प्रशासनिक और भौगोलिक दृष्टि से भी खास बनाती है.

इन राज्यों से बड़ा है जैसलमेर

भारत के सबसे छूटे राज्य गोवा का क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है. इस हिसाब से देखा जाए तो अकेले जैसलमेर में गोवा जैसे लगभग 10 राज्य समा सकते हैं.

पूर्वोत्तर भारत का राज्य सिक्किम, जिसका क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किलोमीटर है

त्रिपुरा का क्षेत्रफल 10,486 वर्ग किलोमीटर है.

वहीं नगालैंड, जिसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है,

राजस्थान के संदर्भ में भी जैसलमेर की भूमिका बेहद अहम है. यह जिला राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 11.22 प्रतिशत हिस्सा अकेले ही घेरता है. राजस्थान में कोई भी दूसरा जिला ऐसा नहीं है जिसका क्षेत्रफल 30 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक हो. इस मामले में जैसलमेर एकमात्र जिला है.

।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...