Archive Notice: This article was originally published on 2 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

New pension scheme: केंद्र राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए कई तरह के शानदार योजनाएं चलाई जा रही है।इनमें से कई योजना है विशेष वर्ग से भी जुड़ी होती है। डिसेबिलिटी पेंशन स्कीम की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा मिलकर पेंशन दिया जाएगा। इसके अंतर्गत हर महीने ₹2500 की पेंशन मिलेगी।

 

कौन लोग ले सकते हैं इसका लाभ

 

इस योजना का लाभ दिव्यांग लोग ले सकते हैं। योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति को दिव्यांगता के अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत अंधे, कम दृष्टि क्षमता, कुष्ठ रोगी,बधिर, चलने फिरने में असक्षम, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, मानसिक बीमारी, बौनापन,  मांसपेशियों में दुर्बलता, एसिड अटैक से पीड़ित, पार्किंसन’एस रोग, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, सिकल सेल बीमारी, जैसे रोगों से जूझ रहे व्यक्ति को योजना का लाभ मिलेगा।

 

क्या है योजना की पात्रता 

 

  • दिव्यांग व्यक्ति की उम्र 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 

  •  परिवार की वार्षिक आय 75000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 

  •  आवेदक आवेदन की तारीख से कम से कम पिछले 5 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

 

  •  आवेदक की विकलांगता 40% से काम नहीं होनी चाहिए।
  •  सरकारी अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाना जरूरी है।
  • आवेदक के पास किसी भी बैंक या डाकघर में सिंगल ऑपरेटेड अकाउंट होना चाहिए जो की इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सिस्टम के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सके।

 इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत 

आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता संख्या, विकलांगता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।

कैसे करें आवेदन 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको https://edistrict.delhigov.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। इस योजना के लिए ई डिस्टिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है । आपको फोटोग्राफ अपलोड करना होगा और इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को डालना होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...