Archive Notice: This article was originally published on 2 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Indian Railway News: रेल यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए रेलवे के द्वारा जोधपुर मंडल से गुजरने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में 35 डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है।

 

 यह व्यवस्था 28 फरवरी तक के लिए किया गया है। वेटिंग काफी ज्यादा बढ़ गया था जिसकी वजह से लोगों को सफर में दिक्कत आने लगी थी इसे देखते हुए इंडियन रेलवे के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है। तो आईए जानते हैं कि इन ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ी है।

 

इन ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी

Train no. 22977/78 जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट में 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी व 1 थर्ड एसी।

Train no. 14801/02 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 1 स्लीपर व 3 जनरल।

Train no. 12465/66 इंदौर-भगत की कोठी रणथंबोर सुपरफास्ट में 1 स्लीपर व 3 जनरल।

Train no. 14854/14864/14866 व 14853/14863/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस में तिथि अनुसार 1 थर्ड एसी।

Train no. B14807/08 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।

Train no. 20483/84 भगत की कोठी-दादर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल.

गाड़ी संख्या 04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।

गाड़ी संख्या 20485/86 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
गाड़ी संख्या 20492/91 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
गाड़ी संख्या 22497/98 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी।
गाड़ी संख्या 20481/82 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट में 1 स्लीपर।
गाड़ी संख्या 20471/72 श्रीगंगानगर-पुरी सुपरफास्ट में 1 जनरल।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...