Archive Notice: This article was originally published on 25 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
New ration rule in Hindi: केंद्र सरकार के द्वारा देश के गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता है ताकि वह अपने परिवार के साथ अपनी आजीविका अच्छे से चला सके। अब सरकार के द्वारा राशन के नियमों में बदलाव किया जाएगा और फरवरी 2026 से नया नियम लागू होगा।
 चावल की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम
 चावल की कालाबाजारी की घटना को रोकने के लिए और राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार के द्वारा अब राशन के मात्रा का मानक बदल गया है। अब प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। फरवरी से नया नियम लागू कर दिया जाएगा और इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों ने राशन डीलरों को निर्देश भी जारी कर दिया है। यह नियम भारत के कई राज्यों में फिलहाल लागू किया जा रहा है।
जिले में राशन के चावल की अवैध रूप से खरीद, बिक्री और भंडारण के कई मामले समय-समय पर सामने आ चुके हैं।कई जगह से ऐसी कंप्लेन आई है कि राशन डीलर अवैध रूप से राशन को मार्केट में ऊंचे दामों में बेच देते हैं। इस संबंध में भी अब सरकार के द्वारा कार्रवाई करने का विश्वास दिया गया है।
सरकार ने अब इस व्यावहारिक समस्या को समझा है। इसलिए क्षेत्र की खपत के अनुसार वितरण करने का निर्णय लिया गया है। अब 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। पहले 3 किलो चावल मिलता था लेकिन अब 2 किलो चावल मिलेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...