Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Ganga Expressway new update: उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने में गंगा एक्सप्रेसवे की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 95% तक काम पूरा हो गया है। फास्ट टैग ट्रायल सफल रहा है और इसके बाद माना जा रहा है कि जल्दी इसका उद्घाटन भी हो जाएगा। इसके खुलने से 12 जिलों को फायदा होगा।
पश्चिमी यूपी को पूर्वी यूपी से जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से सिर्फ सफर आसान नहीं होगा बल्कि उद्योग व्यापार और रोजगार को भी नए अवसर मिलने वाला है।
फरवरी में खुल सकता है नया एक्सप्रेस वे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह एक्सप्रेस वे का काम 2026 फरवरी के दूसरे सप्ताह तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने तक इसका औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। फरवरी की आखिरी सप्ताह में यह एक्सप्रेस वे खुल सकता है।
इसकी लंबाई 594 किलोमीटर लंबा है और यह सिक्स लेन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे है। इसका 95% काम पूरा कर लिया गया है और उम्मीद है कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द खत्म करके इसका उद्घाटन किया जाएगा। 600 किलोमीटर की दूरी इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद मात्र 6 घंटे में तय हो जाएगी।
