Archive Notice: This article was originally published on 27 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

UPI Payment: आज के समय में ज्यादातर लोग यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यूपीआई के जरिए बेहद ही आसानी से एक जगह से दूसरे जगह पैसा भेजा जा सकता है। यूपीआई के जरिए बिना किसी झंझट आसानी से पैसा ट्रांसफर हो जाता है। यूपीआई हमें कई तरह की सुविधा देता है जिसके बारे में हमें पता नहीं होता है।

 

 अक्सर लोगों को लगता है कि यूपीआई के जरिए पेमेंट करने के लिए अकाउंट में पैसे होने जरूरी है लेकिन सच यह नहीं है। बैंक अकाउंट में पैसे ना हो तो भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। तो आइये जानते कैसे हैं बैंक अकाउंट में पैसे ना हो तो भी पैसे ट्रांसफर किया जा सकता है।

 

 यूपीआई की क्रेडिट लाइन सर्विस

 

 यूपीआई क्रेडिट लाइन सर्विस देता है जो की क्रेडिट कार्ड की तरह ही होता है। क्रेडिट लाइन के जरिए आप अपने अकाउंट में पैसे नहीं होने पर भी यूपीआई से और कोड स्कैन करके पैसे भेज सकते हैं।

 

 कौन-कौन बैंक देते हैं यह सर्विस 

 

Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और इंडियन बैंक जैसे कई प्राइवेट बैंक क्रेडिट लाइन सर्विस की सुविधा दे रहे हैं। सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट लाइन की सुविधा दे रहा है। यह असल में इंटरेस्ट लोन जैसी सुविधा है। ज्यादातर बैंक तो तुरंत लोन पर इंटरेस्ट लेने लगते हैं लेकिन कुछ बैंक महीने के अंत में पैसे लेते हैं।

 

 कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ 

 इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको यूपीआई एप का चुनाव करना होगा।  ऐप को सर्च बार में जाकर क्रेडिट लाइन का ऑप्शन चुनना होगा। फिर आपको एड क्रेडिट लाइन का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करना होगा। अब आपको उसे बैंक को चुनना होगा जिसमें आपका अकाउंट है।

 बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना होगा इसके बाद यूपीआई पिन चुनना होगा और आधार कार्ड के जरिए से वेरीफाई करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना आधार नंबर और अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर मिला ओटीपी डालना होगा और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यूपीआई पिन चुनना होगा।

पीन सेट करने के बाद कर कोड स्कैन करके पीन डालकर पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करते समय सेविंग अकाउंट की जगह क्रेडिट लाइन का ऑप्शन चुनना होगा और इसके बाद पीन डालकर पेमेंट करना होगा। सुविधा के अंतर्गत आपको 2000 से ₹60000 तक मिल सकते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...