Archive Notice: This article was originally published on 26 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

यूनिफाइड पेंशन स्कीम चुनने की आखिरी तारीख

सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम चुनने की आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है। पहले 30 सितंबर डेडलाइन दिया गया था बाद में इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया। अगर आप यूपीएस चुनना चाहते हैं तो आपको 30 नवंबर से पहले इसके लिए आवेदन करना होगा। 1 दिसंबर से यूपीएस के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।

पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन

पेंशन लेने वालों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है।लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है। अगर अप्लाई सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो 1 दिसंबर से आपको पेंशन नहीं मिलेगा।

टैक्स से जुड़े दस्तावेजों के लिए डेडलाइन

अगर अक्टूबर 2025 में टीडीएस कटा है तो टैक्स क्षेत्र 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत बयान जमा करना होगा इसके लिए 30 नवंबर लास्ट डेट रखी गई है। आप अगर डेडलाइन ताकि यह काम पूरा नहीं करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ जाएगी।

एलपीजी गैस सिलेंडर

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज करती है। 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बदल जाएंगे।

ATF की कीमतों में बदलाव होगा

ऑइल मार्केटिंग कंपनियां 1 दिसंबर 2025 को ATF के किमतो में भी बदलाव कर सकती है।हर महीने की पहली तारीख को ATF की कीमत को रिवाइज किया जाता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...