Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
उत्तर रेलवे ने पानीपत से अंबाला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64541 और अंबाला से पानीपत के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 64532 को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है।
बता दे कि ट्रेन रद्द रहने से हजारों यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नौकरी करने वाले लोगों को समय से काम पर पहुंचने में दिक्कत होगी। यात्रियों की बस और निजी वाहनों पर निर्भरता बढ़ेगी।
कोहरे ने डाला रेलवे पर प्रभाव
बता दे कि जैसे जैसे दिसम्बर महीना आएगी बढ़ रहा है। कोहरे का असर दिखना शरू हो गया है। धुंध के चलते नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटा, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटा और हिमाचल एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
आम्रपाली एक्सप्रेस सवा एक घंटा, हीराकुंड एक्सप्रेस आधा घंटा और दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
