Archive Notice: This article was originally published on 29 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank of Baroda UPI payment System : UPI पेमेंट को लेकर बैंक ऑफ बड़ोदा ने अहम बदलाव किया है। बता दे की अगर आप यूपीआई पेमेंट करते समय बार-बार पिन डालने को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

जारी की हुई जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यूपीआई ऐप बॉब ई-पे में कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

अब ग्राहक फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के माध्यम से भी यूपीआई भुगतान कर सकेंगे।

वहीँ इस तकनीक का ये भी फायदा रहने वाला है की अक्सर PIN से फ्रॉड के शिकार हो जाते है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, इस डिजिटल तरीके से ही ऑनलाइन पेमेंट होगी

बायोमेट्रिक्स के माध्यम से 5,000 रुपये तक का भुगतान

बैंक के अनुसार, BOB ई-पे ऐप का उपयोग करने वाले ग्राहक अपने मोबाइल में रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन से 5,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन को मंजूरी दे सकेंगे।

यह सुविधा व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) और दुकान या व्यापारी (पी2एम) भुगतान दोनों के लिए उपलब्ध होगी। वहीँ साथ ही ग्राहक पहले की तरह यूपीआई पिन का भी उपयोग कर सकते हैं।

OTP के माध्यम से बदला जायगा लॉक

बैंक द्वारा साँझा की जानकारी के अनुसार BOB बैंक ने यूपीआई पिन को सेट या रीसेट करने की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया है।

अब ग्राहक आधार से जुड़े फेस ऑथेंटिकेशन और ओ. टी. पी. की मदद से अपना यू. पी. आई. पिन बना या बदल सकेंगे।

इससे डेबिट कार्ड की आवश्यकता कम होगी और प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...