Archive Notice: This article was originally published on 14 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कल से बदलेगा स्कूलों में समय

जानकारी के लिए बता दे कि स्कूलों का नया टाइम टेबल 15 नवंबर से लागू होगा। जहां पर एक ही पाली में लगने वाले सरकारी व निजी स्कूल 15 नवंबर से सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होगी। इसी तरह अगर दो पाली में लगने वाले स्कूल की पहली शिफ्त सुबह  सात बजकर 55 मिनट पर लगेगी और दोपहर साढ़े 12 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर स्कूल लगेगा और शाम पांच बजकर 15 मिनट पर छुट्टी होगी।School New Update

स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव से संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्राचार्यों को जारी कर दिए है। निदेशालय द्वारा जारी यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेंगे। निदेशालय के इस आदेश से विद्यार्थियों के साथ दूर दराज से आने वाले शिक्षकों को भी राहत मिलेगी। 

पहले बदलाव हुआ था स्कूल टाइम में 

शिक्षा निदेशालय की तरफ से इससे पहले 15 अक्टूबर को भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया था। इसमें दो पाली में चलने वाले स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया था। वर्तमान में दोहरी पाली के विद्यालयों में पहली शिफ्ट में सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इसी तरह एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक है।School New Update

 
नवंबर दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

जानकारी के लिए बता दे कि 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस के चलते पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में स्कूल बंद रहने वाले है। 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस के साथ बिरसा मुंडा की जयंती के चलते स्कूल बंद रहने की संभावना है।दिसंबर में भी क्रिसमस के अलावा 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

16 नवंबर : रविवार
23 नवंबर : चौथा शनिवार
23 नवंबर : रविवार
25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
30 नवंबर : रविवार
7 दिसंबर- रविवार
14 दिसंबर- रविवार
21 दिसंबर- रविवार
25 दिसंबर- क्रिसमस
28 दिसंबर- रविवार

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...