Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रधान का कार्यभार ग्रहण करते उप प्रधान अनिल ठोलिया सूरजगढ़ [के के गाँधी ] पंचायत समिति प्रधान सुभाष पुनियां के विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट पर गुरूवार को उप प्रधान अनिल ठोलिया ने प्रधान का पदभार ग्रहण किया। विकास अधिकारी रामनिवास द्वारा प्रधान को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान अनिल ठोलिया ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जायेगें। इस अवसर पर जिला एईएन शुभकरण राहड़, बीईओ महेन्द्र भलोठिया, पार्षद सोमवीर लांबा, पंस सदस्य नीरज भडिय़ा, पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, बेरला सरपंच वीर सिंह खरडिय़ा, किसान नेता रामवतार धोलिया, छैलुराम भडिय़ा, संजय गोयल, बलवान सिंह सहित पंचायत समिति सदस्यों ने प्रधान का माला पहनाकर स्वागत किया।
