Archive Notice: This article was originally published on 14 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

New Vande Bharat: अगर आप ट्रेन के अंदर यात्रा करते हैं तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। क्योंकि दो राज्यों के कई जिलों का सफर आसान होने वाला है। बिहार और मध्य प्रदेश के बीच नई वंदन भारत ट्रेन से लोगों का सफर आसान करने वाली है।

यह सौगात नए साल पर मिली है जिससे लोगों का सफर अब कम समय में तय होगा। बता दें कि भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है की दोनों ट्रेनों की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अभी सिर्फ अंतिम स्वीकृति का इंतजार है जैसे ही निर्देश मिलेगा इन ट्रेनों का संचालन हो जाएगा। बता दें की ये ट्रेनें शुरू होने के बाद कम समय में अधिक सफर तय होगा और यात्रा आरामदायक होगी।

भोपाल-लखनऊ के बीच चलेंगी वंदे भारत ट्रेन

भोपाल से लखनऊ के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों का विकल्प मिलेगा।
ये ट्रेन आठ कोचों की होगी। यह पूरी तरह से डे-रन सेवा पर आधारित रहेगी।

भोपाल-पटना के बीच चलेंगी वंदे भारत ट्रेन

भोपाल से पटना के बीच चलने वाली स्लीपर ट्रेन भारत की उन शुरूआती अमृत भारत ट्रेनों में से होगी जिनमें स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी की बर्थ रहेंगी।

नए वंदे भारत ट्रैन से सफर होगा आसान

भोपाल-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक का सफर करीब 7 घंटे में पूरा करेगी।

भोपाल से लखनऊ के बीच 590 किलोमीटर का सफर तय करने में ट्रेनें 9 से 11 घंटे का समय लेती हैं।

MP में दौड रही है 5 वंदे भारत ट्रैन

वर्तमान में मध्यप्रदेश से पांच वंदे भारत ट्रेन संचालित हैं,

  • रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत,
  • इंदौर-नागपुर वंदे भारत,
  • भोपाल-रीवा वंदे भारत,
  • खजुराहो- बनारस वंदे भारत,
  • खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...