Archive Notice: This article was originally published on 3 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सुजानगढ़, अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा चूरू के प्रतिनिधि मण्डल ने गुर्जर समाज के आरक्षण आन्दोलन में अहम् भूमिका निभाने वाले कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने कर्नल बैंसला को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान कर्नल बैंसला ने बताया कि जल्द ही सरकार से आरक्षण के लिए वार्ता करने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जायेगी। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर ने कर्नल बैंसला से सरकार से वार्ता कर देवनारायण बोर्ड के तहत गुर्जरों की कम संख्या वाले जिलों में सहायता राशि खर्च करवाई जावे। इस पर कर्नल बैंसला से इस संबन्ध में सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर के साथ प्रतिनिधि मण्डल में शेरसिंह छावड़ी, मनोज छावड़ी, प्रताप मांसी, गुमान मणकस भी शामिल थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...