Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल सांसद संतोष अहलावत सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] शारदीय नवरात्रों के दौरान आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में विधायक, सांसद सहित जनप्रतिनिधि मां के दरबार में मत्था टेककर आशिर्वाद ले रहे है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे के बस स्टैंड शिवालय पर मां शेरावाली क्लब, वार्ड 10 में नवयुवक मंडल, अनाज मंडी परिसर में हनुमान सत्संग मंडल, वार्ड 19 में पगला भगत मंडल, वार्ड 18 में श्याम मंदिर के पीछे दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित हो रहे है। जिनमें सांसद संतोष अहलावत, विधायक श्रवण कुमार, बुहाना पूर्व प्रधान नीता यादव, आप पार्टी के दुर्गादत्त यादव, राजकुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधि दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शरीक होकर मां के दरबार में अपनी हाजरी लगा रहे है।
