Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बूंटियां गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विकास कार्य करना हमारा उद्देश्य है। विकास कार्य को भी प्राथमिकता दी जायेगी। गांव के विकास में कार्य करना ही सामाजिक सरोकार है। आमजन को लाभाविन्त करना ही हमारा ध्येय है। गांवों में विकास करना ही पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरंपच सुरजाराम प्रजापत ने की। कार्यक्रम में जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, चन्द्राराम गुरी, धनराज सैनी, प्योरलाल ढाका, राधेश्याम कस्वां, रामेश्वर कस्वां, पदम सिंह, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर दिलीप नेहरा, पूर्व सरपंच चन्द्रकला ढाका, रिछपाल प्रजापत आदि ने अतिथियों का आभार व्यक्त किये। शंकरलाल महर्षि ने किया।
