Archive Notice: This article was originally published on 25 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, पीरू सिह बस्ती में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व तैयारियों को लेकर बस्ती के लोगों की बैठक न्यू कॉलोनी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन विभाग प्रचारक मुकेश के आतिथ्य में किया गया।

कलश यात्रा और यज्ञ की रूपरेखा

शाखा कार्यवाह हेमंत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दिन सुबह 9:15 बजे श्री हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों मातृ शक्ति की भागीदारी होगी।

कलश यात्रा के बाद यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 1:15 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन सभा का आयोजन किया जाएगा।

 जनसंपर्क और तैयारियां

हेमंत सोनी ने बताया कि समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस्ती के घर-घर जाकर आमजन को निमंत्रण दे रहे हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रम की व्यवस्था, सुरक्षा और स्वागत के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 राष्ट्रीय भक्ति पर प्रवचन

बैठक में राम कथा वाचक अयोध्या के संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय भक्ति और समर्पण पर प्रवचन दिया।

 बैठक में उपस्थित गणमान्यजन

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

  • जिला प्रचारक भगत सिंह

  • भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा

  • सुधीर चहार, मनोज कुंडलवाल, कैलाश कुमावत, धर्मपाल कुमावत

  • रामगोपाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा, विनोद जांगिड़, रतन यादव, नरेंद्र शर्मा

साथ ही बड़ी संख्या में बस्ती के अन्य गणमान्यजन और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...