Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
WhatsApp subscription plan: व्हाट्सएप आज के समय में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। लोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों काम के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। अब आपको डिजनी हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स के जैसे व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए भी पैसा देना पड़ सकता है क्योंकि कंपनी के द्वारा जल्दी एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लाया जाएगा।
व्हाट्सएप लाएगा सब्सक्रिप्शन प्लान
यह सब्सक्रिप्शन प्लान यूजर्स को बिना ऐड वाला एक्सपीरियंस देगा। आप अगर व्हाट्सएप पर स्टेटस या फिर चैनल पर ऐड नहीं देखना चाहते हैं तो आप पेड़ प्लान सब्सक्रिप्शन ले पाएंगे।
हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की माने तो कंपनी का फोकस बिना ऐड वाला एक्सपीरियंस देना है। पिछले साल कंपनी के द्वारा व्हाट्सएप पर ऐड शुरू किया गया था।
हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और अभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत फीचर्स और रोल आउट की जानकारी भी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की माने तो यह प्लान सिर्फ विज्ञापन हटाने पर फोकस करेगा और इसमें कई तरह के प्रीमियम फीचर भी शामिल हो सकते हैं।
