Archive Notice: This article was originally published on 24 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कई महिलाएं ऐसी है जो शादी के बाद अपना सरनेम बदलता है ताकि सभी सरकारी दस्तावेजों में एक जैसी जानकारी रहे। तो आईए जानते हैं शादी के बाद महिला किस तरह अपना आधार कार्ड में सरनेम बदल सकती है और इसकी क्या प्रक्रिया है।

कैसे बदला जा सकता है अपना सरनेम?

शादी के बाद अगर आप अपना सरनेम बदलना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले आधार सेवा केंद्र जाना होगा। क्योंकि इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। आधार सेवा केंद्र जाकर महिला को वहां Aadhar enrollment and update form भरना होगा और नाम क्षेत्र में नया सरनेम डालना होगा। इसके साथ मैरिज सर्टिफिकेट या गजेटेड नोटिफिकेशन से कोई सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स मिला हो उसे देना होगा।

इसके बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा फिर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट होगा। इसके बाद एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक कर सकती हैं। इस प्रक्रिया के लिए ₹50 चुकाने होंगे और अपडेट होने के बाद आप ऑनलाइन UIDAI की वेबसाइट पर जाकर इस ट्रैक कर सकती है।

इसके लिए आपको मैरिज सर्टिफिकेट देना होगा जो शादी का आधिकारिक सबूत होता है। इसके लिए पासपोर्ट पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...