फतेहपुर NEET परीक्षा और कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी क्रम में शनिवार रात फतेहपुर के क्षत्रिय बस स्टैंड पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले को एंबुलेंस में लाकर विरोध दर्ज कराया और बाद में पुतला दहन किया।

एंबुलेंस में लाया गया पुतला

विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के पुतले को एंबुलेंस में रखकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।

इस अनोखे प्रदर्शन का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी और विरोध को अलग तरीके से व्यक्त करना बताया गया।

पेपर लीक के खिलाफ की नारेबाजी

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में एनएसयूआई तहसील अध्यक्ष अंकित उदनसर सहित कई छात्र नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में सुरेंद्र महिचा, सोयल खोखर, निरंजन शर्मा, प्रविंद शर्मा, आसिफ रोलसाबसर, प्रियांशु वर्मा, संजय, बजरंग चिरानिया, जीतू दोलपुरिया, फरमान खान, कादिर खान, हिमांशु, दिनेश, सोयब, युवराज, लक्ष्मीकांत और विनोद पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

छात्रों के मुद्दों को उठाने का दावा

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाना है।

उन्होंने भविष्य में भी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...