जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से सद्दाम हुसैन और वेद प्रकाश भी उपस्थित रहे।

यह छात्रवृत्ति राजकीय विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण कर किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या विश्वसनीय शिक्षण संस्थान में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए है। चयनित छात्राओं को 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में कई पात्र छात्राएं दस्तावेजों में हुई छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रह गई थीं। इस बार आवेदन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को आवेदन करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी

  • किसी भी दस्तावेज़ में पेन से सुधार कर अपलोड न करें।
  • बैंक खाता सक्रिय हो, संयुक्त (जॉइंट) न हो तथा उसमें पर्याप्त लेन-देन सीमा उपलब्ध हो।
  • यदि पासबुक स्पष्ट नहीं है तो पिछले एक माह का बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें, ताकि आवेदन की स्थिति देखी जा सके।
  • केवल अपना सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें और किसी भी स्थिति में OTP, PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
  • सभी मूल (Original) दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें, फोटोकॉपी का उपयोग न करें।
  • दस्तावेज़ स्कैन करते समय सभी विवरण स्पष्ट और पूर्ण दिखाई देने चाहिए।
  • कॉलेज से जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र पर सील एवं हस्ताक्षर स्पष्ट होने चाहिए।
  • हाल की स्पष्ट एवं अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो अपलोड करें।

सभी पात्र छात्राएं कर सकती हैं आवेदन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए मेरिट, प्राप्तांक या जाति संबंधी कोई बाध्यता नहीं है। आवेदन वे सभी छात्राएं कर सकती हैं जिन्होंने राजकीय विद्यालय से कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण की हो तथा किसी कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश ले लिया हो।

उन्होंने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, संस्था प्रधानों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए।

आवेदन कैसे करें

छात्राएं आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं: जिला शिक्षा अधिकारी तेतरवाल ने किया अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पोस्टर का विमोचन*
जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने गुरुवार को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पोस्टर का विमोचन किया । इस दौरान अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से सद्दाम हुसैन तथा वेद प्रकाश उपस्थित रहे ।
यह तीस हजार रूपये की स्कॉलरशिप राजकीय विद्यालयों से 12वीं पास कर चुकी उन बालिकाएं को मिलेगी जिन्होंने किसी भी प्रमाणित, मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या विश्वसनीय संस्था में प्रथम वर्ष में प्रवेश पा ले लिया हैं ।

पिछले सत्र में कई पात्र बालिकाएँ दस्तावेज़ों में हुई छोटी-छोटी गलतियों के कारण स्कॉलरशिप से वंचित रह गईं।
जिला शिक्षा अधिकारी तेतरवाल ने बालिकाओं से इस वर्ष आवेदन करते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

  1. किसी भी दस्तावेज़ में पेन से सुधार (Correction) करके अपलोड न करें।
  2. बैंक खाता सक्रिय (Active) हो, उसमें नियमित लेन-देन हो और वह संयुक्त (Joint) खाता न हो। साथ ही, खाते की लेन-देन सीमा (Transaction Limit) स्कॉलरशिप राशि प्राप्त करने के लिए पर्याप्त हो।
  3. यदि बैंक पासबुक की फोटो स्पष्ट नहीं है, तो बैंक से पिछले एक माह का बैंक स्टेटमेंट लेकर अपलोड करें।
  4. आवेदन करते समय अपनी Login ID और Password सुरक्षित रखें। इससे आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) देख सकेंगे
  5. केवल अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें, ताकि यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो तो आपसे संपर्क किया जा सके। आवश्यकता होने पर पोर्टल पर दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए कहा जा सकता है।(सावधान रहें: किसी भी स्थिति में OTP, PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें)
  6. सभी मूल (Original) दस्तावेज़ों को ही स्कैन करके अपलोड करें। फोटोकॉपी स्कैन करके अपलोड न करें
  7. दस्तावेज़ स्कैन या क्रॉप करते समय ध्यान रखें कि कोई भी जानकारी कटे नहीं और सभी विवरण स्पष्ट दिखाई दें
  8. अध्ययन प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate) अपने कॉलेज से प्राप्त करें, जिस पर कॉलेज की सील एवं हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से हों।
  9. अपनी हाल की, स्पष्ट और अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो अपलोड करें। सेल्फी, धुंधली, अस्पष्ट या बहुत पुरानी फोटो का उपयोग न करें।

इन सावधानियों का पालन करके आप अपने आवेदन को सही तरीके से पूरा कर सकते हैं और स्कॉलरशिप मिलने की संभावना बढ़ा सकते हैं।

आवेदन 10 तारीख से शुरू होगा । आवेदन करने के लिए नीचे दिए वेबसाइट का उपयोग करें ।
https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...