मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।
स्वास्थ्य की जानकारी लेकर की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सुमित्रा सिंह के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना व्यक्त की।
विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और मंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।






