जयपुर, महाराजा महाविद्यालय, जयपुर में मुस्कान फाउंडेशन की ओर से BRACE – Road Safety College Education Program के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और जिम्मेदार यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन जयपुर RTO-2 तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सहयोग से किया गया।
RTO Inspector दिनेश सिंह ने किया संबोधित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RTO Inspector दिनेश सिंह रहे। दिनेश सिंह महाराजा महाविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि “यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।”
उन्होंने युवाओं से सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखने की अपील की।
हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल को लेकर प्रशिक्षण
मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद मुस्कान फाउंडेशन के महेश कुमार शर्मा और समीर नैनावत ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने सहित सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।
युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन के Director – Projects भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस दौरान अतिथियों और प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा और युवाओं की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए।
प्रतिभागियों को दिए प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
BRACE – Road Safety College Education Program के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुस्कान फाउंडेशन, जयपुर RTO-2 तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का सहयोग रहा।






