जयपुर, नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में जारी आदेश के तहत यह निर्णय लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम जयपुर के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जब तक संबंधित नगरीय निकाय के सभी परिणाम घोषित नहीं हो जाते, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है।

15 और 22 सितंबर को होना था चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 15 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित थी।

वहीं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 सितंबर 2026 को कराया जाना प्रस्तावित था।

अब आयोग के निर्देश के बाद दोनों पदों के निर्वाचन को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

ईवीएम तकनीकी खराबी से परिणाम अटके

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम के कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते परिणाम जारी नहीं हो पाए हैं। परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आगे बढ़ाना संभव नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब अगले आदेश के बाद ही नई तारीख स्पष्ट होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...