सीकर और झुंझुनूं सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारियां, आईजी राहुल प्रकाश ने जारी किए आदेश।

राजस्थान पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (आईजी) राहुल प्रकाश ने बुधवार को पुलिस निरीक्षकों की नई स्थानांतरण एवं पदस्थापन सूची जारी कर दी। इस आदेश के तहत 39 पुलिस निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल जयपुर रेंज के विभिन्न जिलों में किया गया है। सीकर और झुंझुनूं जिलों में भी कई पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई पदस्थापन की गई है।


39 पुलिस निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

आईजी राहुल प्रकाश द्वारा जारी सूची में कुल 39 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश शामिल हैं। प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

नई सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


सीकर और झुंझुनूं में भी हुआ फेरबदल

इस तबादला सूची में जयपुर रेंज के अन्य जिलों के साथ-साथ सीकर और झुंझुनूं में भी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इससे दोनों जिलों के कई थानों और पुलिस इकाइयों में प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...