हनुमानगढ़ निवासी किरण जान्दू को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की महिला विंग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र को संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामावतार पलसानियां और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ की स्वीकृति प्राप्त है।

नई जिम्मेदारी के साथ किरण जान्दू प्रदेशभर में महिला विंग को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए काम करेंगी।

महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर रहेगा जोर

संगठन के अनुसार किरण जान्दू की प्राथमिकताओं में बालिका शिक्षा, महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान शामिल रहेंगे।

महिला विंग के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।

‘महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की वास्तविक प्रगति संभव नहीं’

नियुक्ति के बाद किरण जान्दू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलें, ताकि वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को समाजसेवा का अवसर बताते हुए कहा कि महिलाओं की एकजुटता समाज की बड़ी ताकत है और इसी भावना के साथ वह काम करेंगी।

प्रदेशभर में महिलाओं को संगठन से जोड़ने की योजना

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की ओर से किरण जान्दू को दी गई जिम्मेदारी के तहत प्रदेशभर में महिला विंग के विस्तार और संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

संगठन का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर सामाजिक स्तर पर संगठन को मजबूत करना बताया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...