जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में चुनाव प्रचार के लिए वाहन का उपयोग करने वाले प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को अब ऑनलाइन वाहन अनुमति के लिए आवेदन करना होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर की ओर से इसके लिए इलेक्शन व्हीकल परमिशन पोर्टल तैयार किया गया है। प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मोबाइल, कंप्यूटर अथवा ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

SSO ID से ऐसे करें आवेदन

वाहन अनुमति के लिए आवेदनकर्ता को अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर ‘G2C’ विकल्प में जाकर ‘Election Permission’ आइकन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन को सबमिट करना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  2. G2C विकल्प पर जाएं।
  3. Election Permission आइकन पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  5. आवेदन सबमिट करें।
  6. रिटर्निंग अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच के बाद अनुमति पत्र प्राप्त करें।

व्हाट्सऐप पर मिलेगा वाहन अनुमति पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा आवेदन सही पाए जाने पर अनुमति पत्र आवेदनकर्ता के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज दिया जाएगा

आवेदनकर्ता पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी वाहन अनुमति पत्र डाउनलोड कर सकेगा।

ई-मित्र से भी कर सकेंगे आवेदन

जिन प्रत्याशियों या प्रतिनिधियों के पास स्वयं आवेदन करने की सुविधा नहीं है, वे ई-मित्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस व्यवस्था का उद्देश्य चुनाव प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...