जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की युवा प्रतिभा, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और राजस्थान सरकार की यूथ आइकॉन अवार्ड विजेता वंशिका शर्मा ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई।

आयोजकों के अनुसार, यह दीपक राजस्थानवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक रहा।

युवाओं की प्रतिभा और सकारात्मक दिशा पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वंशिका शर्मा ने अपनी यात्रा के साथ युवाओं की क्षमताओं को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने की आवश्यकता पर भी बात रखी।

वंशिका शर्मा के अनुसार, उन्होंने गणना और मानसिक क्षमता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उनके नाम 10 विश्व रिकॉर्ड और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बताए गए हैं। इनमें दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग गणनाएं करने का विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है।

बच्चों में विकसित कर रहीं Mathematical Thinking

वंशिका शर्मा ने अपनी उपलब्धियों को व्यक्तिगत सफलता तक सीमित रखने के बजाय बच्चों और युवाओं के लिए काम करने का विजन आगे बढ़ाया है। इसी उद्देश्य से उन्होंने MV2 की शुरुआत की है।

MV2 के माध्यम से बच्चों में गणना के साथ mathematical thinking, application, logical understanding और brain development पर काम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उनका उद्देश्य बच्चों को गणित को केवल याद करने या तेज गणना करने के विषय के रूप में देखने के बजाय उसे समझने, लागू करने और तार्किक सोच विकसित करने के अवसर देना है।

युवा प्रतिभाओं को अवसर और दिशा देने का संदेश

वंशिका शर्मा का कहना है कि युवाओं की प्रतिभा को यदि सही अवसर और दिशा मिले तो व्यक्तिगत उपलब्धियां समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान का माध्यम बन सकती हैं।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं की सहभागिता के जरिए सेवा, संकल्प और राष्ट्रप्रथम की भावना को नई पीढ़ी की ऊर्जा और आकांक्षाओं से जोड़ने का संदेश सामने आया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...