Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News: राजस्थान में शुरू हुई अनोखी योजना, राज्य में अब गाय चराने के लिए मिलेगी सैलरी, जाने डीटेल्स

Rajasthan News: राजस्थान में शुरू हुई अनोखी योजना, राज्य में अब गाय चराने के लिए मिलेगी सैलरी, जाने डीटेल्स

Rajasthan News: राजस्थान में शुरू हुई अनोखी योजना, राज्य में अब गाय चराने के लिए मिलेगी सैलरी, जाने डीटेल्स

Rajasthan News: राजस्थान में एक अनोखी योजना की शुरुआत की गई है। राज्य में अब गाय चराने के लिए सैलरी दी जाएगी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को गोवंश संरक्षण के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया। रामगंज मंडी विधानसभा के खेड़ली गांव के मदन दिलावर ने गोवर्धन गांव ग्वाला योजना का शंखनाद किया।

इस दौरान श्री राम स्नेही संप्रदाय के पूज्य जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज भी उपस्थित थे। जगद्गुरु के आशीर्वाद के बाद उन्होंने इस योजना की शुरुआत की।

शुरू हुई अनोखी योजना

योजना के शुभारंभ के साथ ही रामगंज मंडी के 14 गांव में सदियों पुरानी गांव ग्वाल की परंपरा को पुनर्जीवित किया गया। मंत्री मदन दिलावर ने नवनियुक्त 14 गांव ग्वालो का मंच पर माला और साफा पहनकर स्वागत किया और इस दौरान जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज ने भी उन लोगों को आशीर्वाद दिया।

क्या करेंगे ग्वाले

जिन लोगों की नियुक्ति गाय चराने के लिए हुई है उनकी जिम्मेदारी भी तय की गई है।ग्वालियर गांव के सभी गौ माता को एकत्रित करके उन्हें चराने के लिए ले जाएंगे और दिन भरगोचर में चराने के बाद शाम को सभी गौ माता को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा देंगे। इस काम के बदले उन्हें वेतन दिया जाएगा।

गौ माता के संरक्षण के लिए और गौ माता के सेवा के लिए इस खास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्वालो के द्वारा गौ माता को चढ़ाया जाएगा और जब शाम हो जाएगा तब ग्वालियर गौ माता को उनके घर लाकर पहुंचा देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur