Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / जल संकट दूर करने के लिए राजस्थान सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 200 बांध और तालाबों का होगा कायाकल्प, 300 करोड रुपए होंगे खर्च

जल संकट दूर करने के लिए राजस्थान सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 200 बांध और तालाबों का होगा कायाकल्प, 300 करोड रुपए होंगे खर्च

जल संकट दूर करने के लिए राजस्थान सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 200 बांध और तालाबों का होगा कायाकल्प, 300 करोड रुपए होंगे खर्च

Rajasthan News: राजस्थान में जल संकट गहराता जा रहा है जिससे सरकार की परेशानियां बढ़ने लगी है। राज्य सरकार ने जल संकट को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार के द्वारा बांधों और तालाबों का पुनरुद्धार करने में 300 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी और पीने के पानी की समस्या भी खत्म होगी।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जलाशय की मरम्मत, नहरो की सिचाई, पानी का रिसाव रोकना, पानी का भंडारण क्षमता बढ़ाना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके।

टोडाभीम क्षेत्र के बिशन समंद बांध और नहर परियोजना का भी जिक्र किया। इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की जारी कर दिया गया है। साल 2027 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

जानिए योजना के बारे में विस्तार से

श्रेणीविवरण
योजना का बजट300 करोड़ रुपये की स्वीकृति
कार्य का दायराप्रथम चरण में 200 बांध व तालाबों का जीर्णोद्धार
मुख्य उद्देश्यजल संरक्षण और सिंचाई क्षमता बढ़ाना
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्र और किसान
परियोजना नामबिशन समंद बांध-नहर परियोजना
प्रशासनिक स्थितिप्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी
निविदा प्रक्रियादोबारा टेंडर के बाद कार्य शुरू
लक्ष्य अवधिवर्ष 2027 तक पूर्ण
संभावित लाभनहर सुधार से सिंचाई सुविधा बेहतर, किसानों को फायदा