जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची में अपना नाम और संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मतदाता मतदान से पहले घर बैठे यह जांच सकते हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं। साथ ही उन्हें वार्ड, क्रम संख्या और मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी भी ऑनलाइन मिल सकेगी।

‘Search Voter’ से ऐसे खोजें अपना नाम

मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प के माध्यम से अपना नाम खोज सकते हैं।

इसके लिए मतदाता को ये विवरण दर्ज करने होंगे

  • जिला
  • नगरीय निकाय का नाम
  • मतदाता का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • आयु

इन जानकारियों के आधार पर सर्च करने पर मतदाता सूची में दर्ज संबंधित रिकॉर्ड सामने आ जाएगा।

Voter ID से भी कर सकते हैं सर्च

नाम और अन्य विवरण के अलावा मतदाता जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए उपयोगी है, जिन्हें अपने नाम से रिकॉर्ड खोजने में परेशानी हो सकती है।

सर्च करने पर कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

ऑनलाइन सर्च करने पर मतदाता को मतदाता सूची से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण दिखाई देंगे। इनमें

  • नगरीय निकाय का नाम
  • वार्ड नंबर
  • वार्ड पार्ट नंबर
  • मतदाता की क्रम संख्या
  • मतदाता का नाम
  • पिता/पति/संबंधी का नाम
  • आयु
  • Voter ID/EPIC नंबर
  • लिंग
  • मकान नंबर
  • मतदान केंद्र क्रमांक
  • मतदान केंद्र का पता
  • संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC)
  • विधानसभा पार्ट नंबर और क्रम संख्या

शामिल हैं।

मतदान से पहले जरूर जांचें अपना नाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पहले ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर मतदाता सूची में अपना नाम और मतदान केंद्र का विवरण जरूर जांच लें।

पहले से जानकारी जांच लेने से मतदान के दिन मतदान केंद्र खोजने या मतदाता सूची में नाम से संबंधित असुविधा से बचा जा सकता है।

ऑनलाइन सुविधा: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...