Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले पांचवी और आठवीं क्लास के बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आप शिक्षा विभाग के द्वारा ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है और दोनों कक्षाओं में न्यूनतम अंक लाने पर ही अगले क्लास में छात्र को प्रमोट किया जाएगा। अगर छात्र न्यूनतम अंक नहीं लाते हैं तो उन्हें फेल माना जाएगा।
छात्रों को मिलेगी विशेष टीचिंग व्यवस्था
शिक्षा विभाग के द्वारा छात्रों को 45 दिन से लेकर 2 महीने तक विशेष शिक्षक दिया जाएगा। फेल होने वाले छात्रों से 2 महीने के बाद दोबारा परीक्षा ली जाएगी और अगर दूसरी परीक्षा में वह पास हो जाते हैं तो उन्हें शक्ति और नौवीं क्लास में प्रवेश मिलेगा।
नए सत्र से लागू होगा नया नियम
राजस्थान में शिक्षा विभाग के द्वारा राइट टू एजुकेशन में संशोधन किया गया है और इसके अंतर्गत ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। नई व्यवस्था को 2026-27 से लागू किया जाएगा। के पहले पांचवी और आठवीं क्लास में ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था लागू की गई थी लेकिन अब इस व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है।
शिक्षा व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया। नए नियम के लागू होने के बाद छात्रों के पढ़ाई में विशेष सुधार देखने को मिल सकता है।
