जयपुर, स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 14 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

जारी सूची के अनुसार, एसीपी आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी विशेष शाखा महेंद्र कुमार भगत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशिष्ट योगदान और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है।

14 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक पाने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जयपुर सुमित गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी गंगानगर दीक्षा कामरा, पुलिस निरीक्षक सीआईडी क सज्जन कंवर और उप निरीक्षक अपराध शाखा जिला जालौर शेरू खान शामिल हैं।

इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक अपराध शाखा भरतपुर महेश चंद, एमआईयू सागवाड़ा, डूंगरपुर के शिवराम और प्रशिक्षण शाखा दूरसंचार जयपुर के कुंजन शर्मा को भी पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

सूची में हेड कांस्टेबल-07 एसडीआरएफ जयपुर ओम सिंह, कांस्टेबल पूरन बहादुर-981, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह-603, तृतीय बटालियन आरएसी बीकानेर और कांस्टेबल-478 एसपी ऑफिस जोधपुर ग्रामीण रामचंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं।

इसी क्रम में कांस्टेबल-71 आरपीए जयपुर मंजू कुमारी, कांस्टेबल-641 एसपी ऑफिस नागौर अजय कुमार और कांस्टेबल चालक-1291 पुलिस लाइन हनुमानगढ़ गुरमेल सिंह को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस में खुशी का माहौल

केंद्र सरकार की ओर से पदकों की घोषणा के बाद राजस्थान पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इन सम्मानों को राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिसिंग में योगदान की महत्वपूर्ण पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...